मुजफ्फर नगर, दिसम्बर 18 -- साइबर ठग ने महिला के मोबाइल फोन पर पुलिस अधिकारी के द्वारा धमकी देने तथा पुलिसकर्मियों के द्वारा एक व्यक्ति के साथ मारपीट करने का फर्जी वीडियो भेजा। साइबर ठग ने वीडियो के जरिए डरा धमका करके दंपती से दस हजार रुपये की ठगी कर ली। पीड़ित दंपती की तहरीर पर पुलिस जांच पड़ताल में जुटी।गांव कवाल निवासी आरती पत्नी विपिन ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसके मोबाइल फोन पर किसी अज्ञात व्यक्ति ने फोन करके बताया कि आपके विरुद्ध एक शिकायत दर्ज की गई है। अगर मामला रफा दफा कराना है तो बीस हजार रुपये उनके फोन पे में डाल देना। इसके बाद उस व्यक्ति ने महिला के मोबाइल फोन पर एक पुलिस अधिकारी के द्वारा धमकी देने तथा पुलिस कर्मियों के द्वारा एक व्यक्ति के साथ मारपीट करने का फर्जी वीडियो भी भेजा। महिला ने अपने पति बताया। वीडियो देखकर महिल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.