साइबर ठग ने खाते से 1.21 लाख रुपए उड़ाए
मोतिहारी, जून 8 -- मोतिहारी। मोबाइल चोरी होने के बाद खाते से साइबर फ्रॉड करने का मामला सामने आया है। मामले में चिरैया थाना क्षेत्र के महंग टोला भदहर निवासी गुड्डू कुमार ने मोतिहारी साइबर थाना में एफआईआर दर्ज कराई है। इसमें कहा है कि उसका बैंक खाता पंजाब नेशनल बैंक में है। उक्त खाते में उसकी मेहनत की कमाई जमा थी। उसका मोबाइल फोन चोरी हो गया। मोबाइल चोरी होने के बाद अज्ञात बदमाशों ने उसके मोबाइल व बैंकिंग सुविधाओं का दुरुपयोग करते हुए उसके बैंक खाते से यूपीआई के माध्यम से 1,21,478 रुपए की अवैध निकासी कर ली। जब उसे उक्त धोखाधड़ी की जानकारी हुई तो उसने अपने स्तर से बैंक व अन्य माध्यम से जानकारी प्राप्त कर अवैध लेन-देन के विरुद्ध उसने नेशनल साइबर क्राइम पोर्टल पर ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराई। फिलहाल पुलिस आवेदन के आधार पर एफआईआर दर्ज कर मामले की छा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.