कानपुर, जनवरी 11 -- सरसौल। नर्वल के पाल्हेपुर निवासी युवक के पास अनजान नंबर से फोन आया। खाते से संबंधित जानकारी ली और थोड़ी ही देर में युवक के खाते से 25 हजार रुपये कट गए। पीड़ित ने नर्वल थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। नर्वल के पाल्हेपुर निवासी नन्हकू ने बताया कि बीती 28 दिसंबर को उनके पास अनजान नंबर से फोन आया। फोन करने वाले ने खाते से संबंधित जानकारी पूछी और उसी के बाद खाते से 25 हजार रुपये साफ हो गए। पीड़ित ने साइबर सेल में शिकायत की तो 17290 रुपये होल्ड हो गए, लेकिन 7710 रुपये कट गए। नर्वल थाना प्रभारी अखिलेश पाल ने बताया मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.