साइबर ठग ने खाते से उड़ाए 98 हजार रुपये
बाराबंकी, मई 15 -- रामनगर। एक युवक के खाते से यूपीआई फ्रॉड के जरिए 98 हजार रुपए निकाल लिए गए। साइबर सेल में शिकायत बाद भी अभी कोई रिलीफ मिलती नहीं दिख रही। टांडा रावत मजरे टेरुआ निवासी अंकित कुमार ने इस संबंध में साइबर सेल, पुलिस अधीक्षक और मुख्यमंत्री आईजीआरएस पर इस मामले की शिकायत दर्ज कराई है। अंकित कुमार पुत्र राम सुधार ने बताया कि उनका सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया बुढ़वल में बचत खाता है। उनके अनुसार बीते 21 अप्रैल को उनके खाते से यूपीआई के माध्यम से 98 हजार रुपये ट्रांसफर कर दिए गए। यह राशि फिनो पेमेंट्स बैंक के एक खाते में भेजी गई थी। मोबाइल फोन पर खाते का बैलेंस चेक करने पर रुपये निकलने की जानकारी मिली तो उन्होंने तुरंत रामनगर साइबर सेल में शिकायत दर्ज कराई फिर बाराबंकी साइबर सेल में भी ऑनलाइन शिकायत की गई लेकिन अब तक कोई प्रभावी कार्रवाई...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.