साइबर ठग ने खाते से उड़ाए 93 हजार
उन्नाव, मई 16 -- न्योतनी। हसनगंज कोतवाली क्षेत्र के दयालपुर मजरा मौलवीखेड़ा गांव के रहने वाले जितेंद्र पुत्र देवी दयाल ने बैंक खाते से 93 हजार रुपये निकाले जाने की शिकायत पुलिस से की है। पीड़ित के अनुसार उनका खाता स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की हसनगंज शाखा में है। करीब 15 दिन पहले गूगल यूपीआई आईडी के माध्यम से खाते से रुपये निकाल लिए गए। जिसकी जानकारी उन्हें नहीं हो सकी। जितेंद्र ने बताया कि रुपये की आवश्यकता होने पर जब उन्होंने गूगल पे से भुगतान करना चाहा, तो खाते में शून्य बैलेंस दिखा। उसके बाद वह बैंक पहुंचे, जहां जानकारी मिली कि खाते में कोई रकम शेष नहीं है। यह भी पढ़ें- साइबर ठग ने खाते से उड़ाए 98 हजार रुपये पीड़ित ने मामले की जांच कर कार्रवाई की मांग उठाई है। थाना प्रभारी शरद कुमार ने बताया कि मामले में प्रार्थना पत्र प्राप्त हुआ है। जांच ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.