साइबर ठग ने केंद्र संचालक को में पैसे भेजे, चारों खाते फ्रीज
शामली, मई 12 -- कैराना। जन सेवा केंद्र संचालक के बैंक खातों में साइबर ठगी की रकम ट्रांसफर कर नकद रुपये ले लिए गए। खाते फ्रीज होने पर मामले का पता चला। पुलिस ने आरोपी के विरूद्ध रिपोर्ट दर्ज कर ली है। नगर के मोहल्ला खैलकलां निवासी उमरदराज ने कोतवाली में दी तहरीर में बताया कि वह जन सेवा केंद्र संचालक है। आरोप है कि 16 दिसंबर 2025 को जुवेद नामक एक युवक उसकी दुकान पर आया और उसके चार अलग-अलग बैंक खातों में 49 हजार, 23 हजार 600, 10 हजार और 6 हजार 346 रुपये ऑनलाइन ट्रांसफर कराए। इसके बाद आरोपी उससे कुल 86 हजार 947 रुपये नकद लेकर चला गया। पीड़ित ने बताया कि आठ अप्रैल 2026 को उसके चारों बैंक खाते फ्रीज हो गए। जानकारी करने पर पता चला कि आरोपी ने साइबर ठगी की रकम उसके खातों में ट्रांसफर कराई थी और बदले में उससे नकद रुपये ले लिए थे। पीड़ित ने आरोप लग...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.