मेरठ, मार्च 31 -- दौराला शुगर मिल कर्मचारी को क्रेडिट कार्ड बनाने के नाम पर कॉल एक साइबर ठग ने सवा लाख रुपये की ठगी कर दी। खाते से रुपये निकाले जाने का मैसेज आने पर कर्मचारी को ठगी का अहसास हुआ। पीडित ने थाने पहुंचकर पुलिस को जानकारी देते हुए तहरीर दी। थाने पर दी तहरीर में देवरिया निवासी रोहित गोस्वामी ने बताया कि वह दौराला शुगर मिल में कर्मचारी है। सोमवार शाम उसके मोबाइल पर कॉल आया और उसे क्रेडिट कार्ड बनवाने के लिए अच्छा ऑफर होने की जानकारी दी। जिस पर साइबर ठग ने उसको उलझाकर भेजे लिंक को खुलवाते हुए उसके दौराला मिल बाजार स्थित एसबीआई शाखा स्थित खाते से एक लाख 25 हजार रुपये निकाल लिए। खाते से रुपये निकले पर उसे ठगी का अहसास हुआ। पीडित ने तत्काल थाने पहुंचकर थाना साइबर टीम को मामले की जानकारी देते हुए रुपये वापस देने की गुहार लगाई। थाना स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.