कानपुर, मार्च 9 -- आवास विकास हंसपुरम निवासी नरेश चंद्र भारती ने बताया कि वह गूगल इंटरनेट से यूनियन बैंक का एप डाउनलोड कर रहे थे, तभी साइट में एक मोबाइल नंबर दिखा। इस पर संपर्क करने पर काल रिसीव करने वाले ने एक फार्म भेजा, जिसमें जानकारी भरने के कुछ ही देर बाद उनके खाते से 1.74 लाख रुपये पार हो गए। मोबाइल पर रुपये निकलने का मैसेज आने के बाद उस नंबर पर संपर्क करने की कोशिश की तो वह बंद मिला। इस पर उन्हें ठगी का अहसास हुआ और फिर से शिकायत की। नौबस्ता थानाप्रभारी बहादुर सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच साइबर सेल को सौंप दी गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.