औरैया, मार्च 29 -- औरैया, संवाददाता।जनपद में पहली बार साइबर अपराध में लिप्त संगठित गिरोह के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है। जिलाधिकारी की अध्यक्षता में गठित कमेटी से गैंग चार्ट अनुमोदित होने के बाद थाना साइबर औरैया में दर्ज मुकदमे के आधार पर यह कदम उठाया गया है। डीआईजी हरिश्चंद्र ने बताया कि सूबे में साइबर अपराध से जुड़े मामलों में गैंगस्टर एक्ट की यह पहली कार्रवाई है। इससे पहले इस तरह के मामलों में सामान्य धाराओं में मुकदमे दर्ज होते थे, लेकिन अब संगठित गिरोहों पर कड़ी कार्रवाई की जा रही है, जिससे साइबर ठगी पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सके। पुलिस के अनुसार शिव प्रताप उर्फ रवि निवासी अमृतपुर कैथावा थाना बेला गिरोह का सरगना है। गिरोह में जितेंद्र, मिथुन, राहुल और टिंकू उर्फ रणजीत सिंह समेत अन्य सदस्य शामिल हैं, जो मिलकर साइबर ठगी ...