मोतिहारी, अप्रैल 29 -- मोतिहारी। साइबर ठगी गिरोह के बदमाश को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। बदमाश चकिया थाना के रामकरण गांव निवासी पंकज कुमार श्रीवास्तव है। इसकी जानकारी एसपी स्वर्ण प्रभात ने दी। बताया कि साइबर अपराधियों के विरुद्ध अभियान चलाकर कार्रवाई की जा रही है। इस कड़ी में मंगलवार को पंकज कुमार श्रीवास्तव को गिरफ्तार किया गया। वह साइबर फ्रॉड के रुपए अपने खाते में मंगाकर सीएसपी संचालक के माध्यम से निकाल लेता था। पूर्व में भी आरोपी ऐसी वारदात कर चुका है। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार बदमाश न्यायालय से जमानत पर मुक्त है। इसके बावजूद भी सीएसपी संचालक से फिर पैसा निकासी के विरुद्ध, सीएसपी संचालक के आवेदन के आधार पर साइबर थाना कांड संख्या 79/26 दर्ज करते हुए पंकज कुमार श्रीवास्तव को गिरफ्तार किया गया है। यह भी पढ़ें- साइबर ठग गिरोह के शातिर को प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.