प्रयागराज, दिसम्बर 4 -- प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। सिविल लाइंस पुलिस और साइबर सेल की संयुक्त टीम ने साइबर ठगी गिरोह के तीन शातिर बदमाश को गिरफ्तार किया। पकड़े गए आरोपियों में दो प्रयागराज और एक जम्मू कश्मीर का निवासी बताए गए हैं। तीनों शातिर बदमाश साइबर ठगों को बैंक खाता उपलब्ध कराने और ठगी के रुपये को अन्य थानों में ट्रांसफर और क्रिप्टो करेंसी में तब्दील करने में सम्मिलित थे। डीसीपी साइबर क्राइम एवं गंगानगर कुलदीप सिंह गुनावत ने बताया कि एनसीआरपी पोर्टल के माध्यम से प्रयागराज के शातिर युवकों के साइबर ठग गिरोह से जुड़े होने की जानकारी मिली थी। आरोपियों की तलाश में पुलिस टीम लगी थी। इसी बीच तीन आरोपियों को सिविल लाइंस से गिरफ्तार किया गया। आरोपियों में शांतिपुरम फाफामऊ के आलोक रंजन गौरव व शुभम कन्नौजिया और पार्श्व शर्मा निवासी दोमाना जम्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.