साइबर ठग गिरोह का सदस्य गिरफ्तार, 40 शिकायतें दर्ज
मुजफ्फर नगर, जून 1 -- मुजफ्फरनगर साइबर क्राइम थाना पुलिस ने निवेश में अधिक लाभ दिलाने का लालच देकर एक करोड़ से अधिक की ठगी करने वाले गिरोह के एक और शातिर को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी से पुलिस ने दो मोबाइल, एक लैपटॉप, छह एटीएम कार्ड, पहचान पत्र व 1100 रुपये बरामद किए। गिरफ्तार आरोपी को चालान कर दिया। पुलिस इस मामले में अभी तक 24 लाख से अधिक की धनराशि को फ्रीज करा चुकी है।
आरोपियों की पहचान एसपी क्राइम इन्दु सिद्धार्थ ने बताया कि पेपर मिल के पूर्व कंसल्टेंट डायरेक्टर से फेसबुक पर दोस्ती कर साइबर ठगी के जाल में फंसाया गया था। आरोपियों ने निवेश में लाभ कमाने का लालच देकर विभिन्न बैंक खातों में एक करोड़ से अधिक की धनराशि ट्रांसफर करा ली थी। लाभ नहीं मिलने पर आरोपियों के खिलाफ वादी ने साइबर क्राइम थाने पर रिपोर्ट दर्ज कराई थी। साइबर क्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.