गिरडीह, जून 29 -- बेंगाबाद (गिरिडीह)। मुंबई से झारखंड के बेंगाबाद तक साइबर अपराध का जाल फैल चुका है। डिजिटल ठगी के एक सनसनीखेज मामले में मुंबई की ट्रॉम्बे पुलिस बेंगाबाद के डोंगो गांव पहुंची, लेकिन शातिर अपराधी राजा सलीम अंसारी सफेद स्कॉर्पियो से पुलिस की नजरों से बचकर फरार हो गया। आरोपी पर महानगर गैस के नाम पर फर्जी एपीके फाइल भेजकर 61 वर्षीय महिला के खाते से 2 लाख 47 हजार 367 रुपये उड़ाने का आरोप है। गिरफ्तारी न होने पर मुंबई पुलिस ने अब अपराधी की तस्वीर सार्वजनिक कर दी है और आम लोगों से सूचना देने की अपील की है। इसके लिए हेल्पलाइन नंबर 9975758792 भी जारी किया गया है। मामला 22 जनवरी 2026 का है। मुंबई के अणुशक्ति नगर निवासी 61 वर्षीय जयलक्ष्मी हनुमंत दिग्पुल्ली के मोबाइल पर महानगर गैस एजीएल के नाम से एक एपीके फाइल भेजी गई। लिंक पर क्लिक ...