साइबर ठग : हजारों रुपए का हुआ लेनदेन
झांसी, जुलाई 21 -- झांसी (मऊरानीपुर)। कोतवाली मऊरानीपुर थाना क्षेत्र में ऑन लाइन ठगी का मामला सामने आया है। ग्राम पंचायत बसरिया में राशन विक्रेता के इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक खाते से हजारों रुपए का लेनदेन हो गया। यह आरोप पीड़ित ग्रामीण ने लगााए हैं। उन्होंने हेल्प लाइन नंबर पर शिकायत की है। गांव के रामकुमार पटेल ने बताया कि शनिवार को वह खेत पर काम करने गए थे और उनका मोबाइल पूरे समय घर पर ही रखा था। तभी मोबाइल पर मैसेज आया। जिसमें उनके डेबिट कार्ड से फ्लिपकार्ट, बेंगलुरु पर 7,600 रुपए का ऑनलाइन भुगतान किया गया है। यह देखकर वह दंग रह गए। उन्होंने बताया कि न तो उनके द्वारा कोई ऑनलाइन खरीदारी की और न ही किसी को बैंक संबंधी जानकारी साझा की। इसके बावजूद खाते से रकम निकल जाने से वह परेशान हैं। उन्होंने इसकी शिकायत तुरंत साइबर हेल्पलाइन 1930 पर श...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.