शामली, मार्च 10 -- पांथुपूरा गांव में साइबर ठगी का एक और मामला सामने आया है, जहां मोबाइल पर आई कॉल के जरिए ठगों ने रिश्तेदारी का झांसा देकर एक व्यक्ति से तीन हजार रुपये अपने बैंक खाते में ट्रांसफर करा लिए। ठगी का शिकार हुए मंदीप पुत्र नाथीराम ने बताया कि उसके मोबाइल पर एक अज्ञात नंबर से कॉल आई थी। कॉल करने वाले व्यक्ति ने खुद को रिश्तेदार बताते हुए बात शुरू की और भरोसा दिलाते हुए उसके पास 15 हजार का मैसेज भेजा और फिर बाद से ज्यादा रकम चले जाने का हवाला देकर तीन हजार रूपये डलवा लिए। घटना के बाद जब तक पीड़ित को शक हुआ और वह कुछ समझ पाता, तब तक रकम खाते से निकल चुकी थी। घटना के बाद पीड़ित ने तुरंत साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल कर शिकायत दर्ज कराई। चौसाना व आसपास के क्षैत्र में लगातार बढ़ रहे साइबर ठगी के मामलों को लेकर लोगों में चिंता का माह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.