लखनऊ, मार्च 7 -- साइबर ठग लगातार लोगों के खातों से रुपये पार कर रहे है। जालसाजों ने महिला समेत तीन के खातों से करीब 3.66 लाख रुपये उड़ा लिए। कहीं जालसाज ने एपीके चालान फाइल भेजकर फंसाया तो कहीं एयर इंडिया का सदस्य और सीमेंट डिलीवरी के नाम पर ठगी की। साइबर ठगी के यह मामले बिजनौर, पीजीआई और बीबीडी थानाक्षेत्र के हैं। पुलिस तीनों मामलों को दर्ज कर साइबर क्राइम सेल की मदद से जांच शुरू कर दी। बिजनौर के चंद्रावल निवासी राजेंद्र पाल ने बताया कि 22 फरवरी को मोबाइल पर आरटीओ चालान की एपीके फाइल का मैसेज आया। उन्हें लगा कि गाड़ी का चालान है।बिना सोचे समझे लिंक पर क्लिक कर दिया। जिसके बाद उनका मोबाइल हैक हो गया और 24 घंटे के बाद पीड़ित को पता चला कि उसके बैंक खाते से 1,74,899 रुपये निकल गए हैं। पीड़ित ने बिजनौर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। वहीं, एसजीप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.