नैनीताल, मई 7 -- नैनीताल, संवाददाता। नैनीताल पुलिस ने क्षेत्र में बढ़ते साइबर अपराधों पर लगाम लगाने को एक साइबर सुरक्षा एडवाइजरी जारी की है। एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी ने लोगों से ऑनलाइन गतिविधियों के दौरान अत्यधिक सतर्क रहने की अपील की है।व्हाट्सएप पर आने वाले चालान, शादी के कार्ड या बिजली बिल के नाम पर भेजी गई एपीके फाइलों को डाउनलोड न करें। ये फोन हैक कर बैंक खाता खाली कर सकती हैं। गूगल पर मौजूद सभी कस्टमर केयर नंबर सही नहीं होते। हमेशा आधिकारिक वेबसाइट या ऐप का ही उपयोग करें। बैंक कभी भी फोन पर ओटीपी, सीवीवी, पीन या स्क्रीन शेयरिंग की मांग नहीं करता। ऐसी जानकारी साझा करना वित्तीय जोखिम बढ़ा सकता है। फर्जी विज्ञापन और लोन ऐप के जरिए भारी डिस्काउंट वाले संदिग्ध लिंक और अनजान लोन ऐप से दूर रहें, क्योंकि ये डेटा चोरी कर ब्लैकमेलिंग कर सकते हैं...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.