साइबर ठगों से तीन पीड़ितों के वापस कराए डेढ़ लाख
बांदा, जून 11 -- बांदा। साइबर क्राइम पुलिस थाना टीम ने ई-चालान के नाम पर एपीके फ़ाइल डाउनलोड कराकर ठगी के शिकार हुए 03 पीड़ितों के खाते में कुल 1,50 836 रुपये वापस कराए हैं। प्रभारी निरीक्षक सुखराम सिंह ने बताया कि साइबर अपराधियों द्वारा मोबाइल फोन पर कॉल, एमएमएस, व्हाट्सएप संदेश अथवा अन्य सोशल मीडिया माध्यमों के जरिए वाहन स्वामियों/चालकों से संपर्क कर उन्हें बताया जाता है कि उनके वाहन का ई-चालान लंबित है। साथ ही जुर्माना जमा न करने पर वाहन जब्त किए जाने अथवा अन्य कानूनी कार्यवाही किए जाने का भय दिखाया जाता है ।
साइबर ठगी का मामला इसी प्रकार की साइबर ठगी का शिकार हुए थाना कोतवाली नगर क्षेत्र के तीन पीड़ितों मनोज कुमार पुत्र चन्द्रभान, रिषभ कुमार पुत्र राकेश कुमार व मो. इबरार द्वारा शिकायत दर्ज कराई गई थी । बैंकिंग संस्थाओं, वित्तीय पोर्ट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.