मेरठ, जुलाई 17 -- साइबर अपराध के खिलाफ मेरठ पुलिस ने वर्ष 2026 में बड़ा अभियान चलाते हुए ठगी के शिकार 365 लोगों को करीब 1.90 करोड़ रुपये वापस दिलाए। इसके साथ ही साइबर गिरोहों पर शिकंजा कसते हुए 40 मुकदमों में 40 से अधिक आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने साइबर अपराधियों की गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए 1382 मोबाइल नंबर और 2179 आईएमईआई भी ब्लॉक कर दिए। जनपद साइबर सेल और सभी थानों की साइबर हेल्प डेस्क की संयुक्त कार्रवाई में एमआरएम पोर्टल के माध्यम से 136 पीड़ितों को 11.44 लाख रुपये तथा बैंकों के समन्वय से 229 पीड़ितों को 1.78 करोड़ रुपये से अधिक की धनराशि वापस कराई गई। समय रहते बैंक खातों को होल्ड कराकर बड़ी रकम साइबर ठगों तक पहुंचने से पहले ही सुरक्षित करा ली गई।

साइबर अपराध की निगरानी साइबर अपराधों की निगरानी के तहत एनसीआरवी पोर्ट...