जामताड़ा, जुलाई 3 -- जामताड़ा, प्रतिनिधि। करमाटांड़ थाना क्षेत्र में साइबर अपराधियों के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस कार्रवाई पुलिस अधीक्षक कार्यालय से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस अधीक्षक शंभु कुमार सिंह के निर्देश पर पुलिस उपाधीक्षक (साइबर अपराध) अमित कुमार के नेतृत्व में गठित टीम ने सियाटांड़ और लकरटंगा गांव में विशेष छापेमारी अभियान चलाया। कार्रवाई के दौरान सियाटांड़ निवासी राज कुमार मंडल (19), लकरटंगा निवासी सोनू कुमार मंडल (30) तथा मंझलाडीह निवासी बंटी कुमार सेन (28) को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने उनके पास से सात मोबाइल फोन और छह सिम कार्ड बरामद किए हैं।

साइबर ठगी की जानकारी प्रारंभिक जांच में सामने आया कि राज कुमार मंडल लोगों के व्हाट्सएप पर आरटीओ ई-चा...