अल्मोड़ा, अगस्त 20 -- अल्मोड़ा। एडिशनल एसपी हरबंस सिंह ने बुधवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम सीओ, थाना-कोतवाली प्रभारियों के साथ बैठक की। लंबित मामलों के शीघ्र निस्तारण और अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए। समीक्षा बैठक में ऑनलाइन वित्तीय धोखाधड़ी से जुड़े मामले शामिल रहे। एडिशनल एसपी ने साइबर सेल प्रभारी को निर्देशित किया कि ऑनलाइन ठगी का शिकार हुए पीड़ितों का पैसा विशेष माध्यम से तुरंत होल्ड कराया जाए और उसे शीघ्र वापस दिलाने की विधिक प्रक्रिया पूरी की जाए। इसके साथ ही जिन निर्दोष नागरिकों के बैंक खाते साइबर फ्रॉड के कारण फ्रीज हो गए हैं, उनकी समस्याओं का समाधान विशेष पोर्टल के जरिए तुरंत करने को कहा गया। साथ ही 60 से 90 दिनों से अधिक समय से लंबित चल रही विवेचनाओं की समीक्षा हुई। उन्होंने एक वर्ष से पुराने मामलो...