लखनऊ, अगस्त 22 -- लखनऊ, संवाददाता। सुशांत गोल्फ सिटी इलाके में साइबर ठगों ने दो लोगों के खातों से 1.60 लाख रुपये निकाल लिए। सुशांत गोल्फ सिटी एफ के सूर्यराज सिंह ने बताया कि बैंक खाते से 17 अगस्त को 80 हजार का अनाधिकृत यूपीआई लेनदेन हो गया, जबकि उन्होंने कोई ओटीपी भी किसी से साझा नहीं किया।

साइबर ठगी का शिकार उधर, अवध विहार योजना के अलकनंदा एन्क्लेव निवासी रामरूप कनौजिया के मुताबिक 19 अगस्त की शाम एक कॉल आई कि ग्रीन गैस कनेक्शन की आईडी अपडेट नहीं हुई तो आपूर्ति बंद हो जाएगी। आरोपी ने लिंक भेजकर उन्हें उलझाए रखा। इसी बीच उनके क्रेडिट कार्ड से करीब 72 हजार रुपए भारती एयरटेल लि. नोएडा के खाते में चले गए। पीएनबी बचत खाते से चार बार में साढ़े आठ हजार रुपए यूपीआई से निकाल लिए गए। बीकेटी के हरधौरपुर में तीन घरों में चोरी

चोरी की घटनाएं बीकेटी,...