साइबर ठगों ने स्क्रैप कारोबारी के खाते से उड़ाए 90 हजार रुपये
कानपुर, सितम्बर 3 -- रूरा,संवाददाता। साइबर अपराधियों का दुस्साहस लगातार बढ़ता जा रहा है। थाना क्षेत्र के भंवरपुर गांव में ठगों ने एक स्क्रैप कारोबारी को निशाना बनाते हुए फर्जी लिंक भेजकर उसके खाते से 90 हजार रुपये पार कर दिए। खाते से रकम गायब होने की जानकारी मिलते ही पीड़ित के होश उड़ गए। मामले में पीड़ित कारोबारी ने पुलिस को तहरीर सौंपी । थाना क्षेत्र के भंवरपुर निवासी अरुण कुमार शर्मा स्क्रैप का कारोबार करते हैं। बीती 26 तारीख को उनके मोबाइल फोन पर अज्ञात साइबर ठगों द्वारा एक संदिग्ध लिंक भेजा गया था। जैसे ही अरुण कुमार ने उस लिंक पर क्लिक किया,उनका फोन हैक हो गया और साइबर ठगों ने उनके बैंक खाते में सेंध लगा दी। इसके बाद ठगों ने कई बार में उनके खाते से कुल 90 हजार रुपये की अवैध निकासी कर ली। खाते से लगातार पैसे कटने के मैसेज देखने के बाद पी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.