फिरोजाबाद, दिसम्बर 29 -- थाना शिकोहाबाद क्षेत्र के एक प्रॉपर्टी डीलर के मोबाइल पर आए अंजान लिंक पर क्लिक करना महंगा पड़ गया। साइबर ठगों ने प्रॉपर्टी डीलर के खाते से दो लाख से अधिक की नगदी पर हाथ साफ कर दिया। जब पीड़ित को मामले की जानकारी हुई तो पीड़ित ने बैंक के साथ साइबर सेल पर शिकायत की। साइबर सेल प्रॉपर्टी डीलर की ठगी की जांच कर रही है। विश्वनाथ प्रताप सिंह पुत्र रक्षपाल सिंह निवासी न्यू कुंज कॉलोनी शहजलपुर प्रॉपर्टी डीलर का काम करते हैं। 22 दिसंबर को उनके मोबाइल पर अनजान नम्बर से एक लिंक आया। लिंक को देखकर उसने जैसे ही क्लिक किया वैसे ही प्रॉपर्टी डीलर का फोन हैक हो गया। साइबर ठगों ने 22 दिसंबर को 50 हजार, दूसरी बार में 1 लाख 6 हजार, तीसरी बार में 36 हजार, चौथी बार में 15 हजार रुपया निकाल लिए। साइबर ठगों ने खाते से 2 लाख आठ हजार 787 र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.