लखनऊ, जुलाई 2 -- साइबर ठगों ने एपीके फाइल भेजकर रेलवे कर्मी के खाते से 15.20 लाख रुपये पार कर दिए। वहीं, महिला समेत दो के खाते से 6.24 लाख रुपये पार कर दिए। कहीं जालसाज ने डीआरएम कार्यालय का कर्मी बनकर फंसाया तो कहीं यूपीआई की मदद से रुपये निकाले। साइबर ठगी के यह मामले गोमतीनगर, चिनहट व मदेयगंज के हैं। पुलिस ने सभी मामले दर्ज कर लिए। विशालखंड-1 निवासी प्रदीप कुमार निगम ने बताया कि बीती 27 जून को उनके पास एक फोन आया था। फोन पर बात करने वाले शख्स ने अपना नाम डीआरएम कार्यालय से सिद्धू कुशवाहा बताया था। जालसाज ने मई के वेतन संबंधी बात की तो दो एपीके फाइल भेजकर कहा कि इसमें आपका पीपीओ एनओ नंबर, अकाउंट नंबर, कार्ड नंबर समेत अन्य जानकारी की। ठगी से अंजान पीड़ित ने जैसे ही फाइल पर क्लिक किया तो पीएनबी खाते से कई बार में 15.20 लाख रुपये निकल गए। य...