लखनऊ, फरवरी 7 -- साइबर ठगों ने एक युवक को गूगल मैप पर रिव्यू करने के बदले रोजाना 100 रुपये कमाने का लालच देकर 40,200 रुपये की ठगी कर ली। ठगों ने पहले व्हाट्सएप के माध्यम से संपर्क किया और फिर उसे टेलीग्राम ग्रुप से जोड़कर निवेश करने के लिए उकसाया। पीड़ित सरगम सोनी के अनुसार, तीन फरवरी 2026 को उनके मोबाइल पर एक व्हाट्सएप नंबर से संदेश आया, जिसमें गूगल मैप पर रिव्यू करने के बदले प्रतिदिन 100 रुपये कमाने का प्रस्ताव दिया गया। विश्वास में लेने के लिए साइबर ठगों ने पीड़ित को रिव्यू के बदले भुगतान किया। उसके बाद ठगों ने अधिक मुनाफे का झांसा देकर उन्हें टेलीग्राम ग्रुप से जोड़ दिया और धीरे-धीरे निवेश के लिए प्रेरित किया। ठगों के झांसे में आकर सरगम सोनी ने चार फरवरी 2026 को यूपीआई के माध्यम से 40,200 रुपये ठग लिये। अलीगंज पुलिस ने केस दर्ज किया ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.