साइबर ठगों ने यूपीआई के जरिए दो लाख निकाले
रुद्रपुर, जून 22 -- रुद्रपुर, संवाददाता। साइबर ठगों ने रुद्रपुर निवासी एक व्यक्ति के दो बैंक खातों से यूपीआई के जरिए दो लाख रुपये निकाल लिए। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। प्रिस्टाइन होम्स रुद्रपुर निवासी संदीप शर्मा ने पुलिस को दी तहरीर में कहा कि 29 मई को उनके दो अलग-अलग बैंक खातों से यूपीआई के जरिए कुल दो लाख रुपये की अनाधिकृत निकासी हुई। मामले में 30 मई को उन्होंने साइबर शिकायत और ई-एफआईआर दर्ज कराई। आरोप है कि दोनों लेनदेन उनकी जानकारी और अनुमति के बिना हुए हैं। उनके बैंक खाते और यूपीआई विवरण का किसी अज्ञात व्यक्ति ने धोखाधड़ी से दुरुपयोग किया है। यह भी पढ़ें- साइबर ठगों ने यूपीआई के जरिए दो लाख निकाले पीड़ित ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही संबंधित बैंकों को सूचित कर दिया गया और आगे किसी भी अनधिकृत लेनदेन को...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.