साइबर ठगों ने युवती के खाते से उड़ाये 90 हजार
रांची, मई 19 -- रांची। रांची की रहने वाली प्रिया कुमारी ने साइबर ठगी का मामला दर्ज कराया है। पीड़िता के अनुसार, उन्होंने फ्लिपकार्ड का कस्टमर केयर नंबर सर्च इंजन से निकाला था। आरोपी ने लिंक भेजकर स्क्रीन शेयर कराने के बाद उनके खाते से यूपीआई के माध्यम से 90 हजार रुपये निकाल लिए। यूपीआई आईडी पर ट्रांसफर की गई। ठगी का अहसास होने पर वह साइबर क्राइम थाना पहुंचे और मामला दर्ज कराया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.