साइबर ठगों ने युवक को दो बार झांसे में लेकर ठगे 12 लाख
आगरा, अगस्त 20 -- विजय विहार कॉलोनी (शाहगंज) निवासी भूप सिंह को झांसे में लेकर साइबर ठगों ने अलग-अलग दो घटनाओं में कुल 12 लाख रुपये ठग लिए। पीड़ित ने अब साइबर क्राइम पुलिस थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस डिजिटल साक्ष्यों के आधार पर जांच में जुटी है। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर के माध्यम से बताया कि पहली घटना टाटा वन एमजी से संबंधित के नाम पर उनसे 533200 रुपये की धोखाधड़ी की गई। जानकारी पर उन्होंने तत्काल पोर्टल पर ठगी की शिकायत दर्ज कराई। दूसरी घटना में कथित टाटा फिनटेक ट्रेडिंग के नाम पर 666800 रुपये जमा कराए गए। पीड़ित का आरोप है कि ठगों ने रकम निकालने के लिए लगातार अतिरिक्त भुगतान कराया। लेकिन, जमा रकम वापस नहीं मिली। ठगी का एहसास होने पर पीड़ित ने इस ठगी की शिकायत की। पीड़ित ने पुलिस को बैंक खाते, यूपीआई आईडी, मोबाइल नंबर आदि डिजिटल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.