साइबर ठगों ने युवक को झांसा देकर दो लाख ठगे
अल्मोड़ा, जून 26 -- अल्मोड़ा। जिले में साइबर ठगी के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। इस बार शातिर ठग ने रानीखेत के एक युवक को अपने झांसे में लेकर दो लाख रुपये की ठगी कर ली। पुलिस के मुताबिक ऐना गांव निवासी एक व्यक्ति ने साइबर सेल में ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराई है। कहना है कि वह ऑनलाइन वित्तीय धोखाधड़ी का शिकार हुआ है। बताया कि उसे अज्ञात नंबर से कॉल आई और आरोपी ने उसे अपने झांसे में लेकर अलग-अलग किस्तों में दो लाख रुपये की रकम ट्रांसफर करवा ली। रकम निकलने के बाद उसे साइबर ठगी का एहसास हुआ। इधर, कोतवाल भुवन चंद्र जोशी ने बताया कि शिकायत के आधार पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। टीम ठगी की जानकारी जुटा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.