साइबर ठगों ने युवक के खाते से 55 हजार उड़ाए
रुद्रपुर, मई 16 -- खटीमा। साइबर ठगों ने एक युवक का मोबाइल हैक कर उसके बैंक खाते से 55 हजार रुपये उड़ा लिए। ग्राम बरी अंजनिया निवासी अंकेश कुमार ने बैंक शाखा प्रबंधक को सौंपे शिकायती पत्र में कहा कि उसका एक्सिस बैंक शाखा में खाता है। अंकेश ने बताया कि 12 मई को साइबर ठगों ने उसका मोबाइल फोन हैक कर दिया और दो बार में 50,000 और 5,605.90 रुपये निकाल लिये। ट्रांजेक्शन डिटेल में विकेश बौरी और केबू बौरी नाम के व्यक्तियों के खातों में पैसे ट्रांसफर होने की बात सामने आई है। पीड़ित ने किसी को भी ओटीपी देने से इनकार किया है। यह भी पढ़ें- साइबर ठगों ने 45 मिनट में 400 ओटीपी भेज उड़ाए 5.43 लाख पीड़ित ने शाखा प्रबंधक से उचित कार्रवाई कर रकम वापस दिलाने की गुहार लगाई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.