बरेली, मई 27 -- नवाबगंज।साइबर ठगों ने एक युवक के बैंक खाते से तीन बार में 5000 रुपये पार कर दिए। मैसेज आने पर युवक को ठगी का पता चला। सिजौलिया गांव के सुनील कुमार का सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया की शाखा में खाता है। उनका कहना है कि 25 मई को उनके खाते से तीन अलग-अलग ट्रांजक्शन से कुल 5000 रुपये निकाले गए। मोबाइल पर बैंक मैसेज आने पर उन्हें अपने साथ ही ठगी का पता चला। घटना की तहरीर सुनील कुमार की ओर से थाना नवाबगंज में दी गयी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...