लखनऊ, जून 11 -- लखनऊ, संवाददाता। सुशांत गोल्फ सिटी इलाके के ग्राम महमूदपुर निवासी पवन कुमार के मुताबिक 28 मई को साइबर ठगों ने उनके अंसल एपीआई स्थित बैंक के खाते से चार लाख 71 हजार रुपए निकाल लिए। रकम निकलने की जानकारी होते ही पवन ने तुरंत साइबर हेल्पलाइन 1930 पर कॉल कर शिकायत की। मंगलवार को सुशांत गोल्फ सिटी पुलिस थाने में पवन ने तहरीर दी है। पुलिस का कहना है कि साइबर सेल से जानकारी मंगाई जा रही है। मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...