साइबर ठगों ने युवक के खाते से उड़ाए 99 हजार रुपए
लातेहार, मई 14 -- चंदवा प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र की जमीरा पंचायत के रक्सी गांव में साइबर ठगी का मामला सामने आया है। यहां एक युवक के खाते से 99 हजार रुपये की अवैध निकासी कर ली गई। भुक्तभोगी श्याम कुमार प्रजापति ने बताया कि उनके बैंक ऑफ इंडिया खाते से बुधवार की रात करीब नौ बजे दो अलग-अलग ट्रांजैक्शन में कुल 99 हजार रुपये निकाल लिए। भुक्तभोगी ने कहा कि उन्होंने किसी के साथ न तो ओटीपी साझा किया और न ही कोई यूपीआई भुगतान किया। इसके बावजूद राशि की निकासी होना चिंताजनक है। घटना की जानकारी मिलते ही श्याम कुमार ने बैंक पहुंचकर अधिकारियों को सूचित किया। बैंक प्रबंधन ने तत्परता दिखाते हुए उन्हें स्थानीय थाना व साइबर थाना में शिकायत दर्ज कराने की सलाह दी। इसके बाद भुक्तभोगी ने चंदवा थाना व साइबर सेल में आवेदन देने की बात कही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.