साइबर ठगों ने युवक के खाते से उड़ाए 93 हजार
बदायूं, जून 7 -- साइबर ठगों ने एक खाताधारक के बैंक खाते से 93 हजार 588 रुपये निकाल लिए। मोबाइल पर लेनदेन का संदेश आने के बाद पीड़ित को घटना की जानकारी हुई। शिकायत के बावजूद मुकदमा दर्ज नहीं होने पर पीड़ित ने साइबर क्राइम थाने पहुंचकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। सहसवान कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला जहांगीराबाद निवासी अर्जुन लाल पुत्र मुन्नालाल के अनुसार दो जून को उनके मोबाइल पर खाते से 93 हजार 588 रुपये कटने का संदेश आया। संदेश देखकर वह हैरान रह गए और तुरंत बैंक पहुंचकर जानकारी ली। बैंक से पता चला कि खाते से ऑनलाइन माध्यम से रकम निकाली गई है। यह भी पढ़ें- न कॉल आया, न ओटीपी, फिर भी खाते से उड़ाए 49 हजार इसके बाद उन्होंने मामले की शिकायत पुलिस से की। पीड़ित का कहना है कि उन्होंने किसी अनजान लिंक पर क्लिक नहीं किया और...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.