रुडकी, मार्च 16 -- मंगलौर, संवाददाता। एक युवक साइबर धोखाधड़ी का शिकार हो गया। ठगों ने पीड़ित के बैंक खाते से दो दिनों के भीतर चार अलग-अलग ट्रांजेक्शन के जरिए एक लाख 53 हजार रुपये साफ कर दिए। ग्राम ब्रह्मपुर जट निवासी शुभम मलिक ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 11 मार्च और 12 मार्च को उनके साथ साइबर फ्रॉड हुआ। ठगों ने पीड़ित के बैंक खाते से दो दिनों के भीतर चार अलग-अलग ट्रांजेक्शन के जरिए एक लाख 53 हजार रुपये साफ कर दिए। ठगी गई राशि आनंद कुमार और इसरार नामक व्यक्तियों के खातों में ट्रांसफर हुई है। शुभम मलिक ने घटना के तुरंत बाद साइबर हेल्पलाइन नंबर पर अपनी शिकायत दर्ज कराई और कोतवाली में तहरीर देकर कानूनी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.