साइबर ठगों ने युवक के क्रेडिट कार्ड से 2.35 लाख उड़ाए
मुरादाबाद, अगस्त 30 -- मुरादाबाद। क्रेडिट कार्ड के लिए ऑनलाइन आवेदन करने का प्रयास सिविल लाइंस क्षेत्र निवासी युवक को भारी पड़ गया। साइबर ठगों ने कार्ड के लिए आवेदन का झांसा देकर लिंक भेज कर उसका मोबाइल फोन हैक किया और दूसरे क्रेडिट कार्ड से 2 लाख 35 हजार 593 रुपये पार कर दिए। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के चंद्रनगर निवासी पीड़ित युवक की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात पर केस दर्ज किया है। एसएचओ सिविल लाइंस हरीश वर्धन सिंह ने बताया कि साइबर सेल की मदद से मामले की जांच कर रकम वापस कराने का प्रयास किया जा रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.