रांची, मई 6 -- रांची। नेपाल हाउस के रहने वाले लवण कुमार का मोबाइल हैक कर साइबर अपराधियों ने उनके खाते से 98 हजार रुपए की ऑनलाइन ठगी कर ली। लवण कुमार ने साइबर क्राइम थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है। लवण ने पुलिस को बताया कि उनका मोबाइल 30 अप्रैल की दोपहर अचानक हैक हो गया। इसके बाद उनके क्रेडिट कार्ड से 98 हजार रुपए की ऑनलाइन खरीदारी कर ली गई। साइबर अपराधियों ने सामानों की डिलेवरी भी एक ही पता पर मंगवाया, जिसकी जानकारी उन्हें अगले दिन हुई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...