साइबर ठगों ने महिला से कर लिया 33,999 रुपए की ठगी
चतरा, जून 17 -- पत्थलगड्डा, प्रतिनिधि। साइबर ठगी के शिकार हुई एक महिला ने पत्थलगड्डा थाना में गुहार लगाई है। बीते सोमवार को साइबर ठगों ने बरवाडीह के एक गर्भवती महिला से स्वास्थ्य विभाग के कर्मी के नाम पर लाभ देने को लेकर अपना ठगी का शिकार बना लिया। बताते चलें कि ठग इन दिनों प्रखण्ड क्षेत्र में अधिकारी एवं डॉक्टर बनकर कॉल करके गर्भवती महिलाओं को व अन्य लोगों को हजारों रुपए का चुना लगा रहे हैं। ऐसे ही एक ताज़ा मामला बरवाडीह से प्रकाश में आया है जहां साइबर ठगों ने 8862982627, 9155714661 मोबाईल नंबरों से फ़ोन करके गर्भवती महिला के पति के नाम से बने यूपीआई से कुल 33,999 रुपए की ठगी कर ली है। ठगी के दौरान साईबर ठग ने महिला से आंगनबाड़ी सेविका नीलू देवी से भी बात कराने का झांसा देकर बात कराया। हालांकि आंगनबाड़ी सेविका से पूछे जाने पर वह किसी के साथ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.