देहरादून, मई 4 -- देहरादून। साइबर ठगों ने महिला के बैंक खाते में ऑनलाइन सेंधमारी कर 93 हजार रुपये ट्रांसफर कर लिए। धर्मपुर निवासी मंजू नवानी ने नेहरू कॉलोनी थाने में तहरीर दी। बताया कि उनका इंडसइंड बैंक में खाता है। बीते सात मार्च को उनके खाते से अज्ञात साइबर जालसाजों ने 93,289 रुपये ऑनलाइन ट्रांसफर कर लिए। एसओ नेहरू कॉलोनी मनोज नौटियाल ने बताया शिकायत पर अज्ञात आरोपियों पर साइबर ठगी का केस दर्ज किया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.