साइबर ठगों ने मरीज के खाते से निकाले 74 हजार
अंबेडकर नगर, जून 12 -- इंदईपुर। बसखारी थाना क्षेत्र के बरहीं मोहनपुर में ट्यूमर के मरीज के खाते से साइबर ठगों ने 74 हजार रुपए पार कर दिए। गांव निवासी विष्णु दत्त पुत्र कमला गले के ट्यूमर की बीमारी से परेशान हैं। बताया जाता है कि विष्णु दत्त अपने तथा पुत्र हरिकेश की मेहनत की कमाई का कुछ हिस्सा ट्यूमर का ऑपरेशन करने के लिए अपने बैंक के खाते में जमा कर रहे थे। बीते तीन जून को अचानक विष्णु दत्त का लिंक मोबाइल नंबर बंद हो गया। इस दौरान साइबर ठगों ने आठ जून तक छह बार में यूपीआई से 74 हजार पार कर दिया। बीते 11 जून को पीड़ित को अपने खाते से पैसे कटने की जानकारी हुई तो पीड़ित ने नजदीकी शाखा पर पहुंचकर पूछताछ शुरू की और अपने खाते का स्टेटमेंट निकलवाया। पीड़ित ने साइबर थाने में प्रार्थना पत्र देकर न्याय की मांग की। प्रभारी निरीक्षक भूपेंद्र सिंह ने बता...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.