मुजफ्फर नगर, मार्च 3 -- मुजफ्फरनगर। साइबर ठगों ने धोखाधडी करते हुए पीडित व उसकी पत्नी के बैंक खाते से 1.99 लाख रुपए निकाल लिए। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरु कर दी है। नई मंडी कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला लक्ष्मीपुरम निवासी संजय कुमार सैनी ने थाने पर तहरीर देते हुए बताया कि उसके मोबाइल नम्बर पर एक नम्बर से कॉल आयी। उसने नम्बर रिसीव किया तो बात नही हो सकी। उसके कुछ समय बाद उसके बैंक खाते से 99 हजार रुपए व पत्नी रेखा सैनी के बैंक खाते से एक लाख रुपए निकाल लिए गए। पुलिस ने पीडित की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...