साइबर ठगों ने बैंक खाते से उड़ाए 1.29 लाख रुपये
प्रयागराज, अक्टूबर 5 -- प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। राजरूपपुर की एक महिला के बैंक खाते से साइबर अपराधियों ने यूपीआई के माध्यम से करीब 1.29 लाख रुपये उड़ा दिए। ठगी की जानकारी होने पर पीड़ित ने धूमनगंज थाना में तहरीर देकर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। राजरूपपुर की ज्योत्सना सिंह की तहरीर के मुताबिक, एसबीआई शाखा झलवा और इंडियन बैंक शाखा करेली में उनका बचत खाता है। आरोप है कि छह सितंबर से 18 सितंबर के बीच साइबर फ्राड कर बैंक खाते से रुपये निकाले गए। एसबीआई खाते से शातिरों ने यूपीआई के माध्यम से 38999 रुपये और इंडियन बैंक खाते से 90589 रुपये निकाल ली गई। उन्होंने तत्काल साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 और बैंक शाखा में शिकायत दर्ज करवाई। धूमनगंज पुलिस तहरीर के आधार पर एफआईआर दर्ज कर साइबर सेल की मदद से जांच कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.