साइबर ठगों ने बीमा पॉलिसी का झांसा देकर 13.46 लाख ठगे
रुद्रपुर, मई 14 -- किच्छा। बीमा पॉलिसी पर आर्कषक धनराशि वापस करने का झांसा देकर साइबर ठगों ने चीनी मिल में कार्यरत समयपाल से 13.46 लाख रुपये की ठगी की। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया है। चीनी मिल में समयपाल के पद पर कार्यरत मोहन स्वरूप पुत्र रामचन्द्र निवासी चीनी मिल लिमिटेड परिसर किच्छा ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया कि उसने एक बैंक की शाखा से बीमा पॉलिसी करा रखी थी। आर्थिक समस्या के कारण उसने पॉलिसी को निरस्त कराते हुए अपरिपक्व धनराशि प्राप्त कर ली। जनवरी 2026 में उनके मोबाइल पर फोन कर कॉलर ने स्वयं को राजेश शर्मा बीमा परिषद नियंत्रण निकाय कार्यालय मुम्बई का बीमा लोकपाल बताया। उसने अपनी कंपनी की बीमा पॉलिसी पर आकर्षक धनराशि देने का प्रलोभन दिया। मोहन स्वरूप ने झांसे में आकर 9 जनवरी 2026 से 2 अप्रैल 2026 तक ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.