साइबर ठगों ने फोन हैक कर खाते से 9.34 लाख रुपये उड़ाए
बरेली, अक्टूबर 4 -- बहेड़ी। साइबर ठगी से बचने के लिए तमाम बार जागरूकता कार्यक्रम चलाने के बावजूद साइबर ठगों ने एक महिला के मोबाइल फोन को हैक कर उसके बैंक खाते से 9 लाख 34 हजार 36 रुपये उड़ा दिए। ठगी करने वालों ने उसके खाते से कई बार में रकम निकाली है । पुलिस ने पीड़ित महिला की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ आईटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। यहां के टीचर्स कॉलोनी निवासी आकांक्षा जौहरी पत्नी नीलेश सक्सेना ने पुलिस को दी गई तहरीर में कहा कहा है कि किसी अज्ञात ठग ने उसके मोबाइल फोन को हैक उनके बैंक खाते से अलग-अलग ट्रांजेक्शन के जरिए रकम निकाली जाती रही। खाते से लगातार धनराशि निकलने की भनक लगने तक 9,34,036 रुपये निकाले जा चुके थे。
ट्रांजेक्शन से खुलेगा ठगों का राज पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.