लखनऊ, मार्च 19 -- शेयर ट्रेडिंग में मुनाफे का झांसा देकर साइबर ठग ने प्रॉपर्टी डीलर से 13 लाख रुपये ऐंठ लिए। जालसाज युवती ने फेसबुक पर फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजकर फंसाया और फिर ठगी कर ली। पीड़ित ने सुशांत गोल्फ सिटी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। इसी थाना क्षेत्र में साइबर जालसाज ने युवक के खाते से करीब 95 हजार रुपये पार कर दिए। इंस्पेक्टर राजीव रंजन उपाध्याय ने बताया कि साइबर सेल की मदद से जांच की जा रही है। अंसल एपीआई निवासी प्रॉपर्टी डीलर ऋषभ तिवारी ने बताया कि कुछ दिन पहले फेसबुक पर एक फ्रेंड रिक्वेस्ट आयी। एक्सेप्ट होने पर युवती ने अपना परिचय सिमरन शुक्ला के रूप में दिया। बातचीत में खुद को आर्किटेक्ट बताया। ऋषभ को लगा कि प्रॉपर्टी के कारोबार में आर्किटेक्ट से मदद मिल जाएगी तो बात करने लगे। युवती ने ऑनलाइन ट्रेडिंग के निवेश पर मोटे मुनाफे का ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.