मुरादाबाद, फरवरी 24 -- साइबर ठगों ने पीटीसी के चतुर्थश्रेणी कर्मचारी के खाते से तीन लाख रुपये पार कर दिए। शिकायत पर सिविल लाइंस थाना पुलिस ने केस दर्ज किया है। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के पीटीसी कैंपस निवासी अफसर आलम ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह पीटीसी में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के पद पर तैनात है। उनका बैंक खाता एसबीआई बेनब्रांच में है। आरोप लगाया कि बीते 28 जनवरी को उनके बैंक खाते से साइबर ठग ने तीन लाख रुपये दूसरे खाते में ट्रांसफर कर लिए। एसएचओ सिविल लाइंस मनीष सक्सेना ने बताया कि अज्ञात आरोपी के खिलाफ ठगी और आईटी एक्ट में केस दर्ज किया है। साइबर सेल की मदद से जांच की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.