सीतापुर, जून 21 -- सीतापुर, संवाददाता। बरेली में तैनात जिले के एक पीएसी जवान को साइबर ठगों ने अपना शिकार बनाकर ठगों ने बैंक खाते से 8 लाख 95 हजार रुपये हड़प लिए। पीड़ित ने साइबर थाने में शिकायत दर्ज कराई है, जिसके बाद पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। शहर कोतवाली क्षेत्र के आवास विकास कॉलोनी निवासी दीपक ज्योति शुक्ला बरेली स्थित 8वीं वाहिनी पीएसी में आरक्षी हैं। दीपक ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वे 28 मई 2026 को जब एटीएम से रुपये निकालने गए, तो उन्हें अपने खाते में बैलेंस न होने की जानकारी मिली। जवान के अनुसार, उनके खाते में 8 लाख 95 हजार रुपये थे। पीड़ित ने बताया कि 5 जून 2026 को अचानक उनका पंजीकृत मोबाइल बंद हो गया। इसी दौरान अज्ञात साइबर ठगों ने बिना किसी जानकारी के उनके खाते से पूरी धनराशि का ऑनलाइन ट्रांसफर कर ली। जब जवान को इस...