वाराणसी, अप्रैल 9 -- वाराणसी। साकेत नगर कॉलोनी के प्रशांत कुमार साइबर ठगी के शिकार हो गए। शेयर बाजार में निवेश के नाम पर उनके खाते से 17 लाख 62 हजार रुपये उड़ा दिए गए। लंका पुलिस ने बुधवार को मामले में केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी। पीड़ित प्रशांत कुमार ने तहरीर में बताया कि उनसे सीटाडेल सिक्योरिटीज सिटी ग्लोबल कंपनी में 2.34 लाख रुपये का निवेश कराया गया। कंपनी के ऐप पर उन्हें 10 लाख पांच हजार 765 रुपये का लाभ दिखाया गया। उन्हें आईपीओ में निवेश करने के लिए प्रोत्साहित किया गया। बताया गया कि इससे उनके धन में तीन सौ प्रतिशत का इजाफा होगा। साइबर ठगों ने उन्हें कुल 15 लाख 88 हजार 400 रुपये बताई। इसमें पांच लाख 82 हजार 635 रुपये उन्हें ऐप के माध्यम से लोन के रूप में दिखाकर आईपीओ पूरा कराया गया। उनका लाभ 67 करोड़ 15 लाख 64 हजार 798 रुपये बताया ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.