साइबर ठगों ने दो लोगों से 16 लाख रुपये हड़पे
नोएडा, अगस्त 19 -- नोएडा, वरिष्ठ संवाददाता। साइबर अपराधियों ने ट्रेडिंग के नाम पर दो लोगों से करीब 16 लाख रुपये हड़प लिए। दोनों मामलों में पीड़ितों ने राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल पर शिकायत की थी। जांच के दौरान साइबर अपराध की पुष्टि होने के बाद अब साइबर क्राइम थाना पुलिस ने केस दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। सेक्टर-49 निवासी 45 वर्षीय रमेश गुप्ता के खाते से सात लाख रुपये की साइबर ठगी हुई। एनसीआरपी पर दर्ज शिकायत की जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि पीड़ित ने ट्रेडिंग के नाम पर एक अज्ञात व्यक्ति के खाते में कुल सात लाख रुपये ट्रांसफर किए। जांच में यह भी सामने आया कि रकम भेजने का संबंध साइबर अपराध से है। पुलिस के मुताबिक, शिकायतकर्ता के समय पर थाने नहीं आने और अन्य कारणों से मुकदमा दर्ज कराने में देरी हुई। अपराध की गंभीरता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.